फाएरिंग में इमरान घायल, एक की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i118174-फाएरिंग_में_इमरान_घायल_एक_की_मौत
तहरीके इंसाफ़ पार्टी के प्रमुख इमरान ख़ान एक गोलीबारी की घटना में घायल हो गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०३, २०२२ १४:०८ Asia/Kolkata
  • फाएरिंग में इमरान घायल, एक की मौत

तहरीके इंसाफ़ पार्टी के प्रमुख इमरान ख़ान एक गोलीबारी की घटना में घायल हो गए।

पकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गुरूवार को फाएरिंग में घायल हो गए।  बताया जा रहा है कि इमरान खान की रैली में फाएरिंग हुई जिसमें वे और कुछ अन्य लोग घायल हो गए।

डान समाचारपत्र के अनुसार यह गोलीबारी आज इमरान खान के कन्टेर के पास हुई।  तहरीके इंसाफ़ पार्टी के एक नेता ने बताया है कि गुजरानवाला में इमरान खान का कन्टेर जैसे ही वज़ीराबाद में ज़फर अली खान चौक के पास पहुंचा तो अज्ञात लोगों की ओर से वहां पर फाएरिंग की गई जिसमें इमरान ख़ान सहित छह लोग घायल हो गए। 

प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि फाएरिंग में कई लोग घायल हो गए जिनमें से एक के मारे जाने की सूचना है।  कुछ लोगों का कहना है कि इमरान ख़ान के पैर में गोली लगी है जबकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।  हालांकि तहरीके इंसाफ पार्टी की ओर से पार्टी प्रमुख के घायल होने की पुष्टि की गई है किंतु साथ ही यह भी कहा गया है कि वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं।  फाएरिंग की घटना के संबन्ध में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें