अमरीका में तूफ़ान ने मचाई भारी तबाही
अमरीका के फ़्लोरिडा में आये निकोल चक्रवात के कारण भारी तबाही हुई है जबकि ऑरेंज काउंटी में 4 लोगों की मौत हो गई।
अधिकारियों ने पुष्टि की है कि बेफ्रंट पार्कवे और पर्सिंग एवेन्यू में बिजली लाइनों के ठप्प होने के कारण 4 लोगों की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में घर समुद्र में समाते दिख रहे हैं।
तूफान ने गुरुवार तड़के फ्लोरिडा के तट पर दस्तक दी, जिससे तटीय बाढ़, तेज हवाएं और भारी बारिश हुई। फ़्लैगलर काउंटी, फ़्लोरिडा में कुछ निवासियों के लिए अनिवार्य निकासी आदेश जारी किए गए हैं, जिनमें सभी मोबाइल घर, आरवी, निचले और बाढ़ प्रवण क्षेत्रों में घर शामिल हैं।
मार्टिन काउंटी में शेरिफ कार्यालय के अनुसार, ऊंची लहरों के कारण तट पर मौजूद एक ब्रिज का हिस्सा भी टूट कर समुद्र में गिर गया। तूफान निकोल के बाद फ्लोरिडा में 2 लाख 37 हज़ार से अधिक लोग बिजली के बिना रहने पर मजबूर हैं। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए