मर चुकी है रिपब्लिकन पार्टी, उसे दफ़्न कर दोः जाॅश हाॅले
https://parstoday.ir/hi/news/world-i118524-मर_चुकी_है_रिपब्लिकन_पार्टी_उसे_दफ़्न_कर_दोः_जाॅश_हाॅले
रिपब्लिकन पार्टी के एक सीनेटर जाॅश हाॅले कहते हैं कि रिपब्लिकन पार्टी अब मर चुकी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १४, २०२२ ०५:२९ Asia/Kolkata
  • मर चुकी है रिपब्लिकन पार्टी, उसे दफ़्न कर दोः जाॅश हाॅले

रिपब्लिकन पार्टी के एक सीनेटर जाॅश हाॅले कहते हैं कि रिपब्लिकन पार्टी अब मर चुकी है।

अमरीका के मिसूरी राज्य से रिपब्लिकन सीनेटर जाॅश हाॅले ने 2022 के मिडटर्म एलेक्शन के परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा है कि सीनेट में बहुमत हासिल करने में रिपब्लिकन पार्टी की विफलता के बाद इस पार्टी को या तो अपना नाम ही बदल देना चाहिए या फिर वह कोई नया काम करे।  इस अमरीकी सीनेटर का कहना था कि रिपब्लिकन पार्टी मर चुकी है और अब उसको दफ़्न करने का समय है।

जाॅश हाॅले के अनुसार मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को पराजय का मुंह देखना पड़ा है।  पार्टी की प्राथमिकताओं को अमरीकी जनता का समर्थन हासिल नहीं हो पाया।  बताया जा रहा है कि अमरीका में मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की पराजय के बाद मिसूरी राज्य से रिपब्लिकन सीनेटर जाॅश हाॅले अब इस पार्टी के कड़े आलोचक बन चुके हैं। 

ज्ञात रहे कि इन चुनावों में अमरीका के वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट अर्थात अपर हाउस में बहुमत हासिल कर ली है। 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें