परमाणु समझौते में अमरीका रुकावट पैदा कर रहा है
https://parstoday.ir/hi/news/world-i118736-परमाणु_समझौते_में_अमरीका_रुकावट_पैदा_कर_रहा_है
विएना स्थित अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में रूस के स्थायी प्रतिनिधि मीख़ाइल औलियानोव ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के ईरानी विरोधी प्रस्ताव को बेहद असामयिक बताया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Nov १९, २०२२ १४:२८ Asia/Kolkata
  • परमाणु समझौते में अमरीका रुकावट पैदा कर रहा है

विएना स्थित अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में रूस के स्थायी प्रतिनिधि मीख़ाइल औलियानोव ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के ईरानी विरोधी प्रस्ताव को बेहद असामयिक बताया है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, मीख़ाइल औलियानोव ने शुक्रवार रात रूस के 24 टीवी चैनल के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि पश्चिमी देश ईरान के परमाणु समझौते की बहाली पर बातचीत जारी रखने में समस्या पैदा करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी का उपयोग कर रहे हैं।

उन्होंने बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में ईरानी विरोधी प्रस्ताव पेश करने को जेसीपीओए वार्ताओं में एक समझौते तक पहुंचने के लिए अमरीकी सरकार की निरंतर बधाएं क़रार दिया।

अमरीका और ईरान के ख़िलाफ यूरोपीय ट्राइका द्वारा प्रस्तावित प्रस्ताव गुरुवार को पास हुआ जिसके पक्ष में 26 मत पड़े जबकि 2 विरोध में पड़े और 3 देशों ने मतदान में भाग नहीं लिया। (AK)