अमरीकी नीतियों के कारण लंबा खिंच रहा है यूक्रेन युद्धः तुर्किये
तुर्किये का मानना है कि अमरीका की नीतियों के ही कारण यूक्रेन युद्ध रुक नहीं पा रहा है।
तुर्किये की सत्तारूढ पार्टी के उप प्रमुख कहते हैं कि यूक्रेन में जो झड़पें बढ़ रही हैं वे पश्चिम विशेषकर अमरीका की नीतियों के कारण हैं।
नोमान कोरतोलोमूस ने शनिवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि तुर्किये, यूक्रेन युद्ध के यथाशीघ्र समाप्त कराने के लिए प्रयासरत है किंतु पश्चिम की नीतियां इस मार्ग की सबसे बड़ी रुकावट हैं। तुर्किये की जस्टिस एवं डेवलपमेंट पार्टी के नेता ने बताया कि यूक्रेन युद्ध को लंबा खीचंकर अमरीका, शक्ति के संतुलन में अपने हित में मोड़ना चाहता है।
उन्होंने कहा कि अमरीका की वर्चस्ववादी एवं विस्तारवादी सोच के दृष्टिगत एक एसी अन्तर्राष्ट्रीय व्यवस्था की ज़रूरत है जो पूरे विश्व में शांति की स्थापना को सुनिश्चित बनाए। तुर्किये के नेता के अनुसार अमरीका तो केवल अपने हितों की ही फ़िक्र में रहता है। उल्लेखनीय है कि यूक्रेन युद्ध के संदर्भ में
संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव एंटोनियों गुटेरेस की राजनीतिक मामलों की सलाहकार रोज़मैरी डिकार्लो का कहना है कि वास्तव में इस युद्ध के रुकने का कोई भी चिन्ह दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा था कि इस युद्ध को समाप्त कराने के लिए तो कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है बल्कि यूक्रेन युद्ध को भड़काने की कोशिशें लगातार की जा रही हैं। उनका कहना था कि यूक्रेन युद्ध के जारी रहने की स्थति में बिखराव का ख़तरा बना रहेगा।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए