रूस के विरुद्ध प्रतिबंध बढ़ाए जाएंगेः मोगरीनी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i11935-रूस_के_विरुद्ध_प्रतिबंध_बढ़ाए_जाएंगेः_मोगरीनी
यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी ने कहा है कि रूस के विरुद्ध लगे प्रतिबंध जूलाई के बाद फिर से बढ़ा दिये जाएंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १९, २०१६ ०९:०८ Asia/Kolkata
  • रूस के विरुद्ध प्रतिबंध बढ़ाए जाएंगेः मोगरीनी

यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी ने कहा है कि रूस के विरुद्ध लगे प्रतिबंध जूलाई के बाद फिर से बढ़ा दिये जाएंगे।

फेड्रिका मोगरीनी ने अपने एक साक्षात्कार में कहा है कि रूस के विरुद्ध लगे प्रतिबंध उसी स्थिति में हटाए जा सकते हैं जब यूक्रेन के संबन्ध में मिंस्क शांति समझौते को पूर्ण रूप से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि रूस के विरुद्ध जो प्रतिबंध लगे हुए हैं उनकी अविध जूलाई के बाद फिर बढ़ा दी जाएगी। रूस पर लगे प्रतिबंधों को बढ़ाए जाने के बारे में यूरोपीय संघ 31 जूलाई से पहले बैठक करेगा।

ज्ञात रहे कि यूक्रेन संकट के कारण रूस और पश्चिम के संबन्धों में तनाव चल रहा है। अमरीका और पश्चिमी देशों ने यह दावा करते हुए रूस के विरूद्ध प्रतिबंध लगा रखे हैं कि पूर्वी यूक्रेन के परिवर्तनों में रूस का हाथ रहा है।