चल बसे पूर्व कैथोलिक पोप बेनेडिक्ट
वेटिकन सिटी के पूर्व पोप बेनेडिक्ट-16वें का शनिवार को देहांत हो गया।
वेटिकन ने एक बयान जारी करके बताया है कि शनिवार 31 जनवरी को पूर्व पोप बेनेडिक्ट-16वें का निधन हो गया। 95 वर्ष की आयु के पोप बेनेडिक्ट-16वें का देहांत स्थानीय समय के अनुसार शनिवार की सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर हुआ।
जर्मनी में जन्म लेने वाले जोसेफ़ रेटज़िंगर उर्फ़ बेनेडिक्ट ने सन 2005 में ईसाइयों के वरिष्ठ धर्मगुरू का पद संभाला था। उन्होंने अपने जीवन का अन्तिम समय वेटिकन स्थित मैटर एक्लेसिये मोनेस्ट्री में व्यतीत किया।
वर्तमान पोप फ्रांसिस ने इस सप्ताह के आरंभ में अपने साप्ताहिक संबोधन में बताया था कि पोप बेनेडिक्ट काफ़ी बीमार हैं। उन्होंने लोगों से उनके लिए प्रार्थना करने का अनुरोध किया था। अधिक आयु के कारण लंबे समय से पोप बेनेडिक्ट की तबीयत ख़राब चल रही थी।
उल्लेखनीय है कि वेटिकन सिटी के पूर्व पोप बेनेडिक्ट-16वें को अपने कार्यकाल के दौरान कैथोलिक चर्च के पुजारियों द्वारा बाल शोषण के आरोपों का सामना करना पड़ा था।
यह भी बताया जाता है कि इस वर्ष के आरंभ में उन्होंने यह बात स्वीकार की थी कि सन 1977 से 1982 के बीच म्यूरिख के आर्कबिशप रहते हुए दुर्व्यवहार के मामलों को निबटने में उनसे कुछ ग़लतियां हुई थीं।