अफ़ग़ानिस्तानः दाइश के आतंकियों पर तालेबान का हमला, कई आतंकी हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i120300-अफ़ग़ानिस्तानः_दाइश_के_आतंकियों_पर_तालेबान_का_हमला_कई_आतंकी_हताहत
अफ़ग़ानिस्तान में राजधानी काबुल के दक्षिणी इलाक़े में होने वाली झड़प में दाइश के कम से कम सात आतंकी मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jan ०५, २०२३ १२:४० Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तानः दाइश के आतंकियों पर तालेबान का हमला, कई आतंकी हताहत

अफ़ग़ानिस्तान में राजधानी काबुल के दक्षिणी इलाक़े में होने वाली झड़प में दाइश के कम से कम सात आतंकी मारे गए हैं।

कार्ती नौ नाम के इलाक़े में तालेबन सुरक्षा बलों ने बुधवार को दाइशी आतंकियों पर हमला किया।

तालेबान सरकार के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि इसी आप्रेशन में कम से कम 7 आतंकी गिरफ़तार भी किए गए हैं। यह झड़प तीन घंटे चली जिसके दौरान कई धमाकों की आवाज़ें भी सुनाई दीं।

तालेबान सुरक्षा बलों ने इस झड़प में अपने किसी जानी नुक़सान की कोई सूचना नहीं दी है।

दाइश ने हालिया हफ़्तों में कई हमले किए जिनमें चीनियों को निशाना बनाया गया, इसी तरह पाकिस्तान के राजदूत और रूसी दूतावास पर हमले हुए।

अफ़ग़ान सुरक्षा बलों पर भी दाइश ने हमले किए हैं। अफ़ग़ान सुरक्षा बलों ने भी दाइश के ख़िलाफ़ कई हमले किए हैं जिनमें अनेक आतंकी हताहत और घायल हुए हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें