1 दुर्घटना, 40 हताहत, 127 प्रभावित और 87 घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i120424-1_दुर्घटना_40_हताहत_127_प्रभावित_और_87_घायल
सेनेगल में 2 बसों के बीच होने वाली टक्कर में कम से कम 40 लोग मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jan ०९, २०२३ १२:१९ Asia/Kolkata
  • 1 दुर्घटना, 40 हताहत, 127 प्रभावित और 87 घायल

सेनेगल में 2 बसों के बीच होने वाली टक्कर में कम से कम 40 लोग मारे गए हैं।

अफ़्रीकी देश सेनेगल में रविवार को दो बसें आपस में टकरा गई जिसके परिणाम स्वरूप कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि 127 लोग इस हादसे का शिकार हुए जिनमें से 87 लोग बुरी तरह से घायल हो गए।  यह दुर्घटना रविवार की सुबह सेनेगल के केफरीन नगर के पास हुई।  वहां के आपातकालीन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना बहुत ही भयानक थी। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक बस का टायर फटने के कारण वह अनियंत्रित हो गई जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।  सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी सैल ने दुर्धटना पर गहरा दुख जताया है।  उन्होंने कहा कि मृतको के परिजनों के साथ मेरी सांत्वना है।

याद रहे कि अफ़्रीकी देश सेनेगल में सड़क दुर्घटनाएं एक सामान्य सी बात मानी जाती हैं।  यहां की ख़राब सड़कों और वाहन चालकों की असुविधा के कारण कई बार एक्सीडेंट हो जाते हैं।  वाहनों का नियंत्रण खोकर दूसरे वाहट से टकरा जाने से सेनेगल में कई दुर्घटनाएं हुई हैं।  2020 में वहां पर एक ट्रक के नियंत्रण खोने के कारण होने वाली दुर्घटना में 16 लोग घटनास्थल पर मार गए थे।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें