यूक्रेन युद्ध समाप्त कराने के लिए आगे आया राष्ट्रसंघ
https://parstoday.ir/hi/news/world-i120568-यूक्रेन_युद्ध_समाप्त_कराने_के_लिए_आगे_आया_राष्ट्रसंघ
एंटोनियो गुटेरस की ओर से कहा गया है कि वे यूक्रेन युद्ध समाप्त कराने में मदद करने के लिए हाज़िर हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jan १४, २०२३ १०:३२ Asia/Kolkata
  • यूक्रेन युद्ध समाप्त कराने के लिए आगे आया राष्ट्रसंघ

एंटोनियो गुटेरस की ओर से कहा गया है कि वे यूक्रेन युद्ध समाप्त कराने में मदद करने के लिए हाज़िर हैं।

संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव की सलाहकार ने बताया है कि यूक्रेन संकट के समाधान के लिए महासचिव एंटोनियो गुटेरस तैयार हैं।

रोज़मैरी डिकार्लो ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हालांकि यूक्रेन संकट को वार्ता  के माध्यम से हल करने की कोई किरण दिखाई नही दे रही है किंतु युद्ध समाप्त होते हैं।  उन्होंने कहा कि यूक्रेन संकट के साथ भी एसा ही होगा। 

इसी बीच राष्ट्रसंघ में रूस के स्थाई प्रतिनिधि वाएस्ली नेन्ज़िया ने शुक्रवार को कहा है कि कूटनीतक वार्ता के माध्यम से रूस, यूक्रेन में जारी सैन्य अभियान को बंद करने के लिए तैयार है।

इसीके साथ उन्होंने यह भी कहा कि अगर यूक्रेन की ओर से रूस के लिए ख़तरे पैदा न किये जाएं और यूक्रेन में रहने वाले रूसी भाषी लोगों के साथ भेदभावूपर्ण व्यवहार न किया जाए तो एसे में रूस, यूक्रेन के भीतर सैन्य अभियान को रोकने के लिए तैयार है।  रूसी अधिकारी का यह भी कहना था कि अगर यह बातें वार्ता के माध्यम से नहीं हो पाती हैं तो फिर सैन्य विकल्प को जारी रखा जाएगा।

याद रहे कि यूक्रेन संकट को आरंभ हुए अब 11 महीनों का समय हो रहा है।  इतना समय गुज़र जाने के बावजूद रूस और यूक्रेन के बीच शांति की संभावना बहुत ही कम दिखाई दे रही है।  संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव के कई अतिरिक्त विश्व के कुछ देशों ने भी इस संकट के समाधान में सहायता देने की बात कही है। 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे