बाइडेन के घर से मिले गोपनीय दस्तावेज़
https://parstoday.ir/hi/news/world-i120602-बाइडेन_के_घर_से_मिले_गोपनीय_दस्तावेज़
अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के घर से कुछ गोपनीय दस्तावेज़ मिले हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १५, २०२३ ०८:१५ Asia/Kolkata
  • बाइडेन के घर से मिले गोपनीय दस्तावेज़

अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के घर से कुछ गोपनीय दस्तावेज़ मिले हैं।

फार्स समाचार एजेन्सी के अनुसार अमरीकी राष्ट्रपति के विशेष सलाहकार रिचर्ड सावीर ने शनिवार को बताया कि डेलावेयर में विलमिंगटम में स्थित बाइडने के घर से पहले बताई गई संख्या से अधिक गोपनीय दस्तावेज़ मिले हैं। 

बताया जा रहा है कि अमरीका के वर्तमान राष्ट्रपति के घर से तीसरी बार यह गोपनीय दस्तावेज़ बरामद हुए हैं।  वाइट हाउस क प्रवक्ता ने एक बयान में बताया है कि बाइडने के निजी पुस्तकालय में गोपनीय दस्तावेज़ों के कुछ अन्य पन्ने मिल हैं।  इससे पहले नवंबर में वाशिग्टन में स्थित उनके कार्यालय में कुछ दस्तावेज़ मिले जो उनके उप राष्ट्रपति काल के दौर से संबन्धित थे। 

जो बाइडेन सन 2009 से 2017 तक अमरीका के उप राष्ट्रपति रह चुके हैं।  जो दस्तावेज़ बरामद हुए हैं वे उनके उप राष्ट्रपति काल से संबन्धित बताए जा रहे हैं।  इससे पहले यह कहा गया था कि बाइडेन के यहां से मिलने वाले गोपनीय दस्तावेज़ों का संबन्ध ईरान, यूक्रेन और ब्रिटने से था। 

जानकार सूत्रों का कहना है कि बाइडेन चाहते थे कि 7 फरवरी को अपने एक भाषण के दौरान वे आगामी राष्ट्रपति चुनाव में अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करेंगे लेकिन वाइट हाउस के बाहर उनसे संबन्धित स्थलों से गोपनीय दस्तावेज़ों की बरामदगी ने काम को उनके लिए बहुत कठिन बना दिया है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे