चीन में घटने लगी जनसंख्या, सरकार हुई परेशान
चीन में पहली बार पिछले छह दशकों के दौरान जनसंख्या में कमी दर्ज की गई है।
चीन के राष्ट्रीय ब्यूरो के अनुसार पिछले दो वर्षों में देश आबादी लगातार घट रही है। इस हिसाब से चीन में सन 2021 में जन्मदर 7.52 प्रतिशत थी जो सन 2022 में घटकर 6.67 प्रतिशत रह गई।
सन 1949 के बाद इस समय चीन की जनसंख्या सबसे कम बताई जा रही है। वैसे चीन में जनसंख्या दर सन 2016 से घटना शुरू हो गई थी।चीन में सन 1980 में एक बच्चे की नीति लागू की गई थी। यह नीति सन 2016 तक लागू रही किंतु इसका यह नुक़सान हुआ कि चीन में बूढ़ों की आबादी तेज़ी से बढ़ने लगी और युवाओं की जनसंख्या कम होती गई।
चीन के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार एक बच्चे की नीति को समाप्त करने और अधिक बच्चे पैदा करने की नीति के बावजूद सन 2025 तक चीन की आबादी के घटने की ही आशंका बनी हुई है। कुछ जानकारों का कहना है कि आबादी के घटने का दुष्प्रभाव चीन की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।
चीन की घटती आबादी का एक प्रभाव यह पड़ा है कि अब इस देश के मुक़ाबले में भारत की आबादी विश्व में सबसे अधिक हो गई है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए