अफ़ग़ानिस्तान के 95 प्रतिशत लोग ग़रीबी रेखा से नीचे
https://parstoday.ir/hi/news/world-i120698-अफ़ग़ानिस्तान_के_95_प्रतिशत_लोग_ग़रीबी_रेखा_से_नीचे
अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व श्रममंत्री ने कहा है कि दुनिया के साथ तालमेल बनाए बिना तालेबान की सरकार चल नहीं पाएगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १८, २०२३ १२:३५ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान के 95 प्रतिशत लोग ग़रीबी रेखा से नीचे

अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व श्रममंत्री ने कहा है कि दुनिया के साथ तालमेल बनाए बिना तालेबान की सरकार चल नहीं पाएगी।

अशरफ़ ग़नी की सरकार में अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व श्रममंत्री बशीर अहमद का कहना है कि खेद की बात है कि तालेबान का दुनिया के साथ संपर्क नहीं है। 

उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि तालेबान और विश्व के बीच संपर्क न होने के कारण अफ़ग़ानिस्तान इस समय कई प्रकार के संकटों से गुज़र रहा है।  उनका कहना था कि दुनिया की कोई भी सरकार विश्व के साथ संपर्क एवं सहयोग के बिना चल ही नहीं सकती। 

बशीर अहमद ने आगे कहा कि एक तो पिछले 40 वर्षों से जारी युद्ध और दूसरे सत्ता संभालने के बाद तालेबान की ओर से उत्पन्न की जाने वाली सीमितताओं ने अफ़ग़ानिस्तान को निर्धन्ता, भुखमरी, बेरोज़गारी और अकाल में डाल दिया है।  कई अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों का कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान के लगभग 95 प्रतिशत लोग इस समय निर्धन रेखा से नीचे जीवन गुज़ार रहे हैं।

वर्तमान समय में कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के कारण अफ़ग़ानिस्तान की जनता को खाद्य सामग्री के साथ ही ईंधन की बहुत ज़रूरत है।  तालेबान की सरकार को भी अब यह बात समझ में आ गई है कि अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता के बिना सरकार चलाना बहुत कठिन है।

याद रहे कि तालेबान ने अगस्त सन 2021 को अफ़ग़ानिस्तान की सत्ता हथियाई थी। उसके बाद से उन्होंने अपनी सरकार को मान्यता दिलवाने के प्रयास किये।  विश्व के देशों का कहना है कि मानवाधिकारों का सम्मान, महिलाओं के अधिकारों का सम्मान, महिलाओं को शिक्षा और नौकरी की अनुमति तथा अफ़ग़ानिस्तान में एक समग्र सरकार के गठन के बाद ही तालेबान को अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता मिल सकती है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें