फ़्रांस में व्यापक हुआ राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन
फ्रांस में पेंशन सुधार कार्यक्रम के विरुद्ध राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किये गए।
लाखों फ़्रांसीसी इस देश के राष्ट्रपति की पेंशन सुधार योजना के ख़िलाफ देश व्यापी प्रदर्शन कर रहे हैं। इन प्रदर्शनों के चलते गुरुवार को फ्रांस में यातायात बुरी तरह से बाधित रहा।
इमैनुएक मैक्रां की पेंशन सुधार योजना के अन्तर्गत रिटार्यमेंट की आयु बढ़ाई जा रही है जिससे फ्रांसीसी नाराज़ हैं। नए नियम के अनुसार अब फ्रांस में रिटायरमेंट की उम्र 62 वर्षों से बढ़ाकर 64 कर दी गई है। इसके विरोध में फ्रांस की राजधानी पेरिस सहित इस देश में लगभग 200 स्थानों पर प्रदर्शन किये गए।
सरकार की यह दलील है कि फ्रांस में काम करने वालों और रिटायर होने वालों के बीच का अनुपात बहुत तेज़ी से घटता जा रहा है। इसी विषय की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने रिटायरमेंट की आयु बढ़ाने का फैसला लिया है।
ज्ञात रहे कि फ्रांस की संसद में रिटारमेंट के बारे में बिल पास हो जाने के बाद वहां पर सेवानिवृत्त की आयु 64 वर्ष कर दी जाएगी। इसी के साथ पूरी पेंशन लेने के लिए आवश्यक न्यूनतम सेवाकाल की समय अविध को भी बढा दिया जाएगा।
रिटायरमेंट बढ़ाने की मैक्रां की योजना को फ्रांसीसियों ने सिरे से नकार दिया है। बताया जा रहा है कि फ्रांस के अधिकांश लोग रिटायरमेंट की आयु बढाए जाने के विरोधी हैं। इसी बीच यह रिपोर्टें भी मिली हैं कि कुछ स्थानों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिसबलों के बीच झडपें हुईं जिसमें पुलिस ने आंसू गैस का प्रयोग किया।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए