अमरीका में गोलीबारी, 7 लोगों की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i120884-अमरीका_में_गोलीबारी_7_लोगों_की_मौत
अमरीका के उत्तरी कैलिफ़ोर्निया में शूटिंग की दो घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २४, २०२३ ०६:३२ Asia/Kolkata
  • अमरीका में गोलीबारी, 7 लोगों की मौत

अमरीका के उत्तरी कैलिफ़ोर्निया में शूटिंग की दो घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

पिछले 48 घंटे से भी कम समय में रक्तपात की यह घटनाएं ऐसे समय में हुई हैं, जब शनिवार की रात एक बंदूक़धारी ने दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया में लॉस एंजिल्स के पास लूनर नववर्ष समारोह के दौरान 11 लोगों की हत्या कर दी थी।

सैन मेटो काउंटी के शेरिफ़ कार्यालय के मुताबिक़, चार लोग एक मशरूम फॉर्म में और तीन अन्य  हाफ़ मून बे के निकट गोलीबारी की घटनाओं में मारे गए हैं।

गोलीबारी की घटना के संबंध में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। हाफ़ मून बे सैन फ़्रासिस्को से लगभग 50 किलोमीटर दूर है।

पुलिस ने संदिग्ध की कार से गोलीबारी में इस्तेमाल की गई बंदूक़ को बरामद कर लिया है।

सैन मेटो काउंटी की शेरिफ़ क्रिस्टीना कॉर्पस का कहना है कि फ़िलहाल गोलीबारी के पीछे मक़सद का पता नहीं चल पाया है।

कॉर्पस ने संदिग्ध की पहचान 67 वर्षीय हॉफ़ मून बे निवासी चुनली झाओ के रूप में की है। msm