अमरीका में 1000 उड़ानें रद्द, यात्री परेशान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i121122-अमरीका_में_1000_उड़ानें_रद्द_यात्री_परेशान
ख़राब मौसम के कारण अमरीका में एक हज़ार उड़ानों को रद्द कर दिया गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ३१, २०२३ १४:२६ Asia/Kolkata
  • अमरीका में 1000 उड़ानें रद्द, यात्री परेशान

ख़राब मौसम के कारण अमरीका में एक हज़ार उड़ानों को रद्द कर दिया गया।

भीषण सर्दी और बर्फीले तूफान के कारण अमरीका में कम से कम एक हज़ार उड़ानों को रद्द कर दिया गया है जिसके कारण यात्रियों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार वर्मान स्थति पहली फरवरी 2023 तक जारी रह सकती है।  जो उड़ाने रद्द की गई हैं उनमें से लगभग आधी उड़ानें साउथ वेस्ट एयरलाइन्स की हैं।  इसी महीने के आरंभ में छुट्टियों के दौरान 16700 उड़ानें रद्द करने के कारण साउथ वेस्ट एयरलाइन्स को अमरीकी सरकार के विरोध का सामना करना पड़ा था।

कड़ाके की सर्दी और भारी बारिश के कारण अमरीका में मौमस ख़राब है जिसकी वजह से विमानों की उड़ानों में विलंब हो रहा है और दूसरी ओर सड़को और राजमार्गों पर आवाजाही में व्यवधान आ रहा है।