रूस और अमरीका को सीरिया में संयुक्त कार्यवाही करना चाहिएः मास्को
https://parstoday.ir/hi/news/world-i12154-रूस_और_अमरीका_को_सीरिया_में_संयुक्त_कार्यवाही_करना_चाहिएः_मास्को
रूस के रक्षामंत्री ने अमरीका को प्रस्ताव दिया है कि सीरिया में आतंकवादी ठिकानों पर मास्को और वाशिंगटन को संयुक्त रूप से हमला करना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २१, २०१६ ११:४९ Asia/Kolkata
  • रूस और अमरीका को सीरिया में संयुक्त कार्यवाही करना चाहिएः मास्को

रूस के रक्षामंत्री ने अमरीका को प्रस्ताव दिया है कि सीरिया में आतंकवादी ठिकानों पर मास्को और वाशिंगटन को संयुक्त रूप से हमला करना चाहिए।

सरगेई शोयगू ने शुक्रवार को कहा, रूसी वायु सेना और दाइश विरोधी अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन को संयुक्त रूप से दाइश और नुस्रा फ़्रंट के ठिकानों पर हमले करने चाहिए।

शोयगू का कहना था कि इसी प्रकार दोनों पक्षों को तुर्की की सीमा से सीरिया में आतंकवादी गुटों के लिए भेजे जाने वाले हथियारों की खेपों को भी निशाना बनाना चाहिए।

रूस के रक्षा मंत्री ने कहा कि सीरिया में आतंकवादी गुटों के ठिकानों पर संयुक्त हमलों द्वारा ही युद्ध विराम को लागू कराया जा सकता है। msm