दुनिया में बहुत तेज़ी से फैल रहा है बर्ड फ़्लू
https://parstoday.ir/hi/news/world-i121680-दुनिया_में_बहुत_तेज़ी_से_फैल_रहा_है_बर्ड_फ़्लू
जापान में बर्ड फ़्लू के घातक रूप से फैलने के बाद रिकॉर्ड लगभग 15 मिलियन पक्षियों को मार दिया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १८, २०२३ १०:०० Asia/Kolkata
  • दुनिया में बहुत तेज़ी से फैल रहा है बर्ड फ़्लू

जापान में बर्ड फ़्लू के घातक रूप से फैलने के बाद रिकॉर्ड लगभग 15 मिलियन पक्षियों को मार दिया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार जापान के कृषि मंत्रालय ने बताया कि देश भर में बर्ड फ़्लू के अभूतपूर्व प्रसार के बीच, जापान में लगभग 15 मिलियन पक्षियों को मार दिया गया है, जो एक सीज़न के लिए रिकॉर्ड है।

जापान के कृषि, वानिकी और मत्स्य मंत्रालय ने कहा कि मारे गए पक्षियों की संख्या अब 14.78 मिलियन है, जो 2020-2021 सीज़न के दौरान रिकॉर्ड 9.87 मिलियन दर्ज किये गए मामलों से लगभग 50 प्रतिशत अधिक है।

ज्ञात रहे कि यह वायरस उत्तरी अमरीका में भी फैल चुका है। अल जज़ीरा की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बीच एवियन फ़्लू वायरस यूरोप और एशिया से उत्तरी अमरीका में स्थानांतरित हो गया है जहां यह दक्षिण और मध्य अमेरिका में तेजी से पक्षियों की आबादी में फैल गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि फ़्लू अब पक्षियों तक ही सीमित नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जनवरी में इक्वाडोर में एक छोटी लड़की में एवियन इन्फ्लूएंजा की जानकारी दी थी जो दक्षिणी अमरीका में इस तरह का पहला मामला था। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें