उत्तरी कोरिया दुस्साहसी होता जा रहा है, दक्षिणी कोरिया का दावा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i121708-उत्तरी_कोरिया_दुस्साहसी_होता_जा_रहा_है_दक्षिणी_कोरिया_का_दावा
दक्षिणी कोरिया के विदेशमंत्री का कहना है कि उत्तरी कोरिया का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १९, २०२३ ०७:३४ Asia/Kolkata
  • उत्तरी कोरिया दुस्साहसी होता जा रहा है, दक्षिणी कोरिया का दावा

दक्षिणी कोरिया के विदेशमंत्री का कहना है कि उत्तरी कोरिया का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिणी कोरिया के विदेशमंत्री पार्क जीन ने शनिवार को म्यूनिख सम्मेलन से इतर एक साक्षात्कार में कहा कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से उत्तरी कोरिया अधिक दुस्साहसी हो गया है। 

उन्होंने कहा कि यूक्रेन संकट के बाद सबका ध्यान उस ओर लगा हुआ है इसी बीच उत्तरी कोरिया दुस्साहसी होकर मिसाइल के परीक्षण करने में लगा हुआ है।  उन्होंने कहा कि लगभग 50 दिन के अंतराल के बाद फिर बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण बताता है कि पियुंगयांग का इरादा, अधिक से अधिक उकसावे वाली कार्यवाही करने का है। 

इसी बीच अमरीका ने भी उत्तरी कोरिया की ओर से नए मिसाइल परीक्षण की पुष्टि करते हुए घोषणा की है कि यह काम संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद के घोषणापत्र का हनन करने वाला है। 

उल्लेखनीय है कि उत्तरी कोरिया के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी करके चेतावनी दी थी कि अगर अमरीका और दक्षिणी कोरिया मिलकर संयुक्त सैन्य अभ्यास करते हैं तो फिर वह इसका मुंह तोड़ जवाब देगा।  उत्तरी कोरिया की इस चेतावनी पर ध्यान दिये बिना ही अमरीका ने दक्षिणी कोरिया के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास आरंभ कर दिया। 

इसी बीच शनिवार को रिपोर्ट मिली है कि उत्तरी कोरिया ने एक अन्य बेलेस्टिक मिसाइल दाग़ा है।  उत्तरी कोरिया की ओर से यह मिसाइल पूर्वी सागर की ओर दाग़ा गया।  इस वर्ष में उत्तरी कोरिया की ओर से यह दूसरा मिसाइल परीक्षण बताया जा रहा है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें