दाइश ने मिस्री यात्री विमान को गिराने की ली ज़िम्मेदारी
तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने फ़्रांस से मिस्र जाने वाले मिस्री एयर लाइंस के एक विमान को गिराने की ज़िम्मेदारी स्वीकार कर ली है। इस आतंकवादी गुट ने धमकी दी है कि फ़्रांस में यूरोपीय फ़ुटबाल कप के आयोजन के दौरान, वह इससे भी भयानक हमले करेगा।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार विमान के मलबे को देखकर पता चलता है कि विमान में भीषण धमाका हुआ था। एनबीसी टीवी चैनल के पत्रकार टाम वेन्टर ने जांचकर्ता दल के एक सदस्य के हवाले से ख़बर दी है कि घटनास्थल से कुछ ऐसे सुबूत मिले हैं, जिससे पता चलता है कि विमान में ज़ोरदार धमाका हुआ था।
गुरुवार को यूनान की एक कंपनी ने कहा था कि पेरिस से क़ाहिरा जाने वाला मिस्र का एक यात्री विमान यूनान के एक द्वीप में गिरा है।
मिस्र के अधिकारियों ने भी इस दुर्घटना में आतंकवादियों के शामिल होने की आशंका को रद्द नहीं किया है। msm