टीटीपी को लेकर अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हुई वार्ता
https://parstoday.ir/hi/news/world-i121848-टीटीपी_को_लेकर_अफ़ग़ानिस्तान_और_पाकिस्तान_के_बीच_हुई_वार्ता
आतंकवाद से मुक़ाबले के विषय पर इस्लामाबाद और काबुल में समझौता हुआ है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २३, २०२३ १२:२५ Asia/Kolkata
  • टीटीपी को लेकर अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हुई वार्ता

आतंकवाद से मुक़ाबले के विषय पर इस्लामाबाद और काबुल में समझौता हुआ है।

पाकिस्तान के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस देश के रक्षामंत्री के नेतृत्व में एक शिष्टमण्डल अफ़ग़ानिस्तान की यात्रा पर गया जिसने राजधानी काबुल में तालेबाल के नेताओं के साथ भेंटवार्ता की। 

पहले से निर्धारित न होने वाली इस यात्रा में पाकिस्तान के रक्षामंत्री खाजा मुहम्मद आसिफ़ के साथ आईएसआई के प्रमुख, अफ़ग़ानिस्तान के बारे में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार तथा विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मुलाक़ात में भाग लिया। 

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके बताया है कि क्षेत्र में आतंकी चुनौतियों विशेषकर टीटीपी की कार्यवाहियों और दाइश के ख़तरे जैसे मुद्दों पर दोनो पक्षों ने विचार-विमर्श किया।  दोनो पक्षों के बीच इस बात पर सहमति बनी कि आतंकवाद से निबटने के लिए परस्पर सहयोग की आवश्यकता है।  इसके अतिरिक्त पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के शिष्टमण्डलों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को मज़बूत बनाने पर भी सहमति बनी। 

याद रहे कि पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच हालिया दिनों में बढ़ने वाले तनाव के बाद पाकिस्तान के किसी उच्चस्तरीय शिष्टमण्डल की यह अफ़ग़ानिस्तान की पहली यात्रा थी।  हालांकि तीन महीने पहले भी पाकिस्तान के विदेश उपमंत्री ने काबुल की यात्रा करके तालेबान के विदेशमंत्री से भेंटवार्ता की थी।  आपसी मतभेदों को समाप्त करने में उनकी यह यात्रा प्रभावी सिद्ध नहीं हो सकी।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए