यूक्रेन पर हमला हमारी सामूहिक अंतरात्मा का अपमान हैः राष्ट्रसंघ
यूक्रेन और उसके समर्थकों द्वारा लाए गए 'यूक्रेन में एक व्यापक, न्यायसंगत और स्थायी शांति अंतर्निहित संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के सिद्धांत' शीर्षक वाले मसौदा प्रस्ताव को 193 सदस्यीय महासभा ने स्वीकार कर लिया।
प्रस्ताव के पक्ष में 141 और विरोध में 7 वोट पड़े जबकि भारत उन 32 देशों में शामिल था, जिन्होंने मतदान में भाग नहीं लिया।
प्रस्ताव में सदस्य देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को चार्टर के अनुरूप यूक्रेन में एक व्यापक, न्यायपूर्ण और स्थायी शांति प्राप्त करने के लिए राजनयिक प्रयासों के लिए समर्थन को दोगुना करने का आह्वान किया गया। प्रस्ताव ने यूक्रेन की संप्रभुता, स्वतंत्रता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूक्रेन की मान्य सीमा और जल सीमा को रेखांकित करके दोहराया कि रूस तुरंत, पूरी तरह से और बिना शर्त के यूक्रेन के क्षेत्रों से अपनी सभी सैन्य ताकतों को वापस ले। रूस के 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद से, संयुक्त राष्ट्र ने महासभा, सुरक्षा परिषद और मानवाधिकार परिषद में कई प्रस्तावों के जरिए आक्रमण की निंदा की है और यूक्रेन की संप्रभुता, स्वतंत्रता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने महासभा के आपातकालीन विशेष सत्र में कहा था कि यूक्रेन पर रूस का आक्रमण हमारी सामूहिक अंतरात्मा का अपमान है और खतरनाक स्थिति से पीछे हटने का यह उच्च समय है। mm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!