रूस पर लगे प्रतिबंध प्रभावी नहीं रहेः अमरीका
(last modified Mon, 27 Feb 2023 11:20:48 GMT )
Feb २७, २०२३ १६:५० Asia/Kolkata
  • रूस पर लगे प्रतिबंध प्रभावी नहीं रहेः अमरीका

अमरीका के पूर्व वित्तमंत्री कहते हैं कि रूस पर लगे पश्चिम प्रभावी नहीं रहे।

लारेंस समर्स ने रविवार को बताया कि रूस पर लगाए गए प्रतिबंध प्रभावी नहीं हैं इसलिए उसके विरुद्ध सीमितताएं बढ़ाई जाएं।  उन्होंने कहा कि रूस के तेल के मूल्यों को अधिक कठोर किया जाए ताकि माॅस्को पर प्रतिबंधों का अधिक से अधिक प्रभाव दिखाई दे। 

अमरीका के पूर्व वित्तमंत्री ने यह भी कहा कि रूस के विरुद्ध लगाए गए प्रतिबंध अधिक कठोर नहीं थे क्योंकि चीन, भारत और तुर्की जैसे देशों ने इनमें भाग नहीं लिया जो कि विश्व के सकल घरेलू उत्पाद का महत्वपूर्ण भाग हैं।  उन्होंने यह भी कहा कि पिछले साल रूस के पड़ोसी देशों के साथ व्यापार उल्लेचनीय ढंग से जारी रहा। 

इस अमरीकी अधिकारी का यह भी कहना था कि यूरोपीय संघ में रूस की जो संपत्ति सीज़ कर दी गई है उसका प्रयोग यूक्रेन के पुनर्निमाण और यूक्रेन युद्ध के कारण दुनिया में ऊर्जा तथा खाद्यपदार्थों के बढ़ते मूल्यों को कंट्रोल करने के लिए किया जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि यूक्रेन युद्ध को आरंभ हुए अब एक साल का समय हो रहा है।  इस दौरान पश्चिम ने अमरीका के नेतृत्व में रूस के विरुद्ध व्यापक प्रतिबंध लगाए।  पश्चिम अब भी रूस के विरुद्ध और अधिक एवं नए प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है।  इसी बीच आईएमएफ ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि प्रतिबंधों और रूस के केन्द्रीय बैंक की संपत्ति के सील हो जाने के बावजूद इस वर्ष रूस की अर्थव्यवस्था ब्रिटेन तथा जर्मनी से अधिक विकसित रहेगी।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें