यूरोप की कई राजधानियों में यूक्रेन युद्ध के विरुद्ध हुए प्रदर्शन
कई यूरोपीय देशों की राजधानियों में यूक्रेन युद्ध के विरोध में प्रदर्शन किये गए।
फ्रांस की राजधानी पेरिस में हज़ारों लोगों ने सड़कों पर निकलकर यूक्रेन युद्ध का विरोध किया। यह लोग फ्रांस सरकार द्वारा यूक्रेन को हथियार देने का विरोध कर रहे थे।
उनका कहना था कि हथियार देने से युद्ध बढ़ता है रुकता नहीं है। प्रदर्शनकारी अपने हाथों में जो प्लेकार्ड लिए हुए थे उनपर लिखा था, फार पीस या नो टू थर्ड वर्ल्डवार। फ्रांसीसी प्रदर्शनकारियों का यह भी कहना था कि पेरिस को नेटो संधि से तत्काल निकल आना चाहिए। कुछ लोगों का यह कहना था कि युद्ध नेटो की वजह से शुरू हुआ है। वे यह भी कह रहे थे कि फ्रांस आंखें मूंदकर अमरीका का समर्थन कर रहा है।
यूक्रेन युद्ध के विरुद्ध तथा शाति के समर्थन में पेरिस के अतिरिक्त जर्मनी के बर्लिन में भी हज़ारों लोगों ने एक मार्च में भाग लिया। उनका कहना था कि यूक्रेन संकट का समाधान युद्ध से नहीं बल्कि वार्ता के माध्यम से किया जाना चाहिए।
इसी बीच बेल्जियम की राजधानी में भी हज़ारों लोगों ने रविवार को यूक्रेन युद्ध का विरोध करते हुए युद्धरत पक्षों के बीच संघर्ष विराम कराने का आह्वान किया। यह लोग अपने देश की इस नीति का विरोध कर रहे थे कि यूक्रेन को हथियार भेजे जाएं।
वे इस देश के प्रधानमंत्री के इस फैसले का विरोध कर रहे थे जिसमें उन्होंने पश्चिमी देशों के साथ मिलकर यूक्रेन के लिए हथियारों का एक नया पैकेज भेजने की बात कही है। उल्लेखनीय है कि यूक्रेन युद्ध को आरंभ हुए एक वर्ष बीच रहे हैं इस बीच पश्चिम की ओर से इस देश को अरबों डालर के हथियार भेजे जा चुके हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए