अमरीका ने आरंभ किया संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
https://parstoday.ir/hi/news/world-i122006-अमरीका_ने_आरंभ_किया_संयुक्त_नौसैनिक_अभ्यास
50 देशों के साथ मिलकर अमरीका ने संयुक्त सैन्य अभ्यास आरंभ किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २८, २०२३ ०६:३१ Asia/Kolkata
  • अमरीका ने आरंभ किया संयुक्त नौसैनिक अभ्यास

50 देशों के साथ मिलकर अमरीका ने संयुक्त सैन्य अभ्यास आरंभ किया है।

अमरीकी नौसेना के केन्द्रीय कमान ने बताया है कि 50 देशों के साथ मिलकर उसने संयुक्त नौसैनिक अभ्यास का आरंभ किया है। 

अमरीकी नौसेना ने एक बयान जारी करके बताया है कि 50 देशों की सम्मिलित से होने वाला यह संयुक्त सैन्य अभ्यास ईरान के दक्षिणी जलक्षेत्र, अरब सागर, लाल सागर, ओमान सागर, हिंद महासागर और पूर्वी अफ्रीका के तटीय क्षेत्रों में किया जाएगा। 

इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में, जिसमें सऊदी अरब, संयुक्त अरब इमारात और मिस्र भी शामिल हैं, कम से कम 7000 सैन्य बल और कई जलपोत हिस्सा ले रहे हैं।  अमरीका का यह संयुक्त सैन्य अभ्यास सोमवार से आरंभ हुआ है जो अगले महीने की 15 तारीख तक जारी रहेगा। 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें