तीसरे विश्वयुद्ध को केवल मैं ही रोक सकता हूंः ट्रम्प
https://parstoday.ir/hi/news/world-i122198-तीसरे_विश्वयुद्ध_को_केवल_मैं_ही_रोक_सकता_हूंः_ट्रम्प
अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प का कहना है कि सिर्फ़ मैं ही तीसरे महायुद्ध को रोकने में सक्षम हूंं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०५, २०२३ १२:४६ Asia/Kolkata
  • तीसरे विश्वयुद्ध को केवल मैं ही रोक सकता हूंः ट्रम्प

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प का कहना है कि सिर्फ़ मैं ही तीसरे महायुद्ध को रोकने में सक्षम हूंं।

सीएनएन के अनुसार डोनाल्ड ट्रम्प ने मेरीलैण्ड में एक कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए 2024 के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी का दावा किया। 

उन्होंने CPAC कांफ्रेस में कहा कि उनके विरुद्ध जो केस चल रहे हैं अगर उनमें वे आरोपी सिद्ध हो गए तब भी वे राष्ट्रपति पद की दौड़ से पीछे नहीं हटेंगे।  ट्रम्प ने कहा कि हालांकि वर्तमान राष्ट्रतपि मुझको अलग-थलग करने के प्रयास में हैं किंतु अमरीका में राष्ट्रपति पद का केवल मैं ही एसा प्रत्याशी हूं जो संभावित तीसरे विश्वयुद्ध को रोकने की क्षमता रखता है। 

डोनाल्ड ट्रम्प के विरुद्ध अमरीकी अदालतों में कई केस चल रहे हैं जिसमें 6 जनवरी 2021 को अमरीकी कांग्रेस की इमारत पर हमले के लिए लोगों को उकसाने का आरोप भी शामिल है।  जिन लोगों ने सीपीएसी कांफ्रेंस में भाग लिया उनके बीच कराए जाने वाले सर्वेक्षण के परिणाम बताते हैं कि 62 प्रतिशत लोग ट्रम्प के फिर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने के पक्ष में हैं।  याद रहे कि अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ऊटपटांग बयान देने के लिए मश्हूर हैं।  इससे पहले वे यह भी कह चुके हैं कि अगर मैं राष्ट्रपति होता तो यूक्रेन युद्ध नहीं हो सकता था।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें