अमरीका ने शुरू किया बाल्टिक देशों पर दबाव बनाना
https://parstoday.ir/hi/news/world-i122222-अमरीका_ने_शुरू_किया_बाल्टिक_देशों_पर_दबाव_बनाना
यूक्रेन के साथ संबन्ध स्थापित करने के लिए अमरीका ने बाल्टिक देशों पर दबाव डालना शुरू कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०६, २०२३ ०८:३० Asia/Kolkata
  • अमरीका ने शुरू किया बाल्टिक देशों पर दबाव बनाना

यूक्रेन के साथ संबन्ध स्थापित करने के लिए अमरीका ने बाल्टिक देशों पर दबाव डालना शुरू कर दिया है।

अमरीकी समाचारपत्र वाॅल स्ट्रीट जनरल के अनुसार यूक्रेन के साथ संबन्ध बनाने के लिए अमरीका के राष्ट्रपति ने बाल्टिक सागर के तीन तटवर्ती देशों पर दबाव बनाना तेज़ कर दिया है। 

हालांकि तीन बाल्टिक देशों लिथवेनिया, लातविया और स्टोनिया ने कीव का समर्थन करते हुए रूस के विरुद्ध पश्चिम के प्रतिबंधों में उनका साथ दिया है।  रूस के विरुद्ध पारित प्रस्ताव में भी इन देशों ने हिस्सा लिया किंतु वाॅल स्ट्रीट जनरल के अनुसार जो बाइडेन चाहते हैं कि यह देश रुस के विरुद्ध बहुत कड़ा रुख़ अपनाएं। 

अपनी हालिया यूक्रेन यात्रा के दौरान अमरीकी राष्ट्रपति ने इस नीति पर काम करना तेज़ कर दिया है।  यूक्रेन के बारे में भी अमरीका ने दोहरा रवैया अपना रखा है।  एक ओर तो पश्चिम के साथ मिलकर अमरीका, व्यापक पैमान पर यूक्रेन के लिए हथियारों की सप्लाई में लगा हुआ है जबकि अपनी यूक्रेन यात्रा में जो बाइडेन ने कहा था कि यूक्रेन संकट, कूटनीति के माध्यम से ही हल होना चाहिए। 

राजनीतिक टीकाकारों का कहना है कि पश्चिम द्वारा यूक्रेन को बड़े पैमाने पर हथियार भेजे जाने के कारण ही यूक्रेन युद्ध लंबा खिंचता चला जा रहा है।  अगर यूक्रेन के लिए पश्चिम की ओर से हथियारों की मदद बंद कर दी जाए तो यह संकट जल्द सुलझ सकता है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें