हवाई हमले के सायरन से हाहाकार और खलबली मच गयी है
बखमुत में रूसी सेना के हावी होने के बाद यूक्रेन में खलबली मच गई है। बखमुत से यूक्रेनी सेना मैदान छोड़कर भाग रही है।
यूक्रेनी सेना अपने बखमुत निवासियों को बाहर निकाल पाने में नाकाम हो रही है। इसी बीच रूस ने यूक्रेन के आर्मी कमांड सेंटर पर हमला कर दिया है। इसके बाद अब रूस ने पूर्वी यूक्रेन पर मिसाइल और ड्रोन से दर्जनों बड़े हमले करने जा रहा है। इसे देखते हुए यूक्रेन में खलबली मच गई है। पूर्वी यूक्रेन के सभी शहरों में जोर-जोर से हवाई हमले के सायरने बजाए जा रहे हैं। लोगों को घरों से बाहर नहीं निकले की सलाह दी जा रही है। सर पर मौत का सायरन सुनकर लोगों की सांसें अटकी हुई हैं।
रूस की ओर से दावा किया जा रहा है कि उसने यूक्रेन के जापोरिज्जिया आर्मी कमांड सेंटर पर बम गिरा दिया है। कई अन्य शहरों में भी मिसाइल और बमों से हमले शुरू हो गए हैं।
जेलेंस्की प्रशासन ने रूस द्वारा पूर्वी यूक्रेन में बड़े हवाई हमले की चेतावनी दी है। पिछले कुछ मिनटों में पूर्वी यूक्रेन के छह क्षेत्रों में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है। इस हवाई हमले के अलर्ट मैप में खारकीव, डोनेत्स्क, निप्रॉपेट्रोस, ज़ापोरिज्जिया, किरोवोह्रद और पोल्टावा जैसे यूक्रेन के अहम इलाके शामिल हैं। इन क्षेत्रों में रूस ने हवाई हमले करने शुरू भी कर दिए हैं।
विशेष बात यह है कि यह सभी क्षेत्र यूक्रेन की राजधानी कीव की सीमाएं हैं इसलिए राष्ट्रपति जेलेंस्की घबराने लगे हैं। अगर रूस ने इन इलाकों पर कब्जा कर लिया तो फिर कीव पहुंचने में रूसी सेना को अधिक समय नहीं लगेगा।
ज्ञात रहे कि रूसी सेना गत 24 फरवरी को युद्ध के 1 वर्ष पूरे होने के बाद अधिक जोश में आ गई है। अब वह युद्ध को और लंबा नहीं खींचना चाहती। इसलिए पुतिन ने यूक्रेन में पूरी ताकत झोंक दी है।
उधर रूसी सेना बखमुत में लगभग नियंत्रण पाने की स्थिति में पहुंच गई है। रूस की वैगनर सेना ने बखमुत से यूक्रेनी सेना का संपर्क काट दिया है। इससे यूक्रेन के सामने भारी मुश्किल पैदा हो गई है। निर्णायक बढ़त को कब्जे में तब्दील करने के लिए रूस ने यूक्रेन के छह क्षेत्रों पर ताबड़तोड़ हवाई हमले करके पैदल सेना की राह आसान करना चाहता है। ताकि उन क्षेत्रों में भी कब्जा किया जा सके। इसलिए यूक्रेन के पूर्वी शहरों में लगातार हवाई हमले के सायरन बजाए जा रहे हैं।
हालांकि इन क्षेत्रों में हवाई हमले की चेतावनी असामान्य नहीं है। शहर के डिप्टी मेयर ऑलेक्ज़ेंडर मार्चेंको ने कहा कि दुश्मन बार-बार तोपखाने और मोर्टार से गोलाबारी कर रहा है और हवाई हमले कर रहा है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए