तीसरी बार राष्ट्रपति चुने गए शी जिनपिंग
https://parstoday.ir/hi/news/world-i122346-तीसरी_बार_राष्ट्रपति_चुने_गए_शी_जिनपिंग
शी जिनपिंग तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति चुने गए हैं जिनका कार्यकाल 5 वर्षों तक चलेगा।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar १०, २०२३ १०:१८ Asia/Kolkata
  • तीसरी बार राष्ट्रपति चुने गए शी जिनपिंग

शी जिनपिंग तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति चुने गए हैं जिनका कार्यकाल 5 वर्षों तक चलेगा।

चीन की नैश्नल पीपुल्स कांग्रेस एनपीसी ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से शी जिनपिंग को इस देश के राष्ट्रपति के रूप में चुन लिया। 

पिछले साल अक्तूबर में शी जिनपिंग को कम्यूनिस्ट पार्टी के महासचिव के रूप में तीसरी बार महासचिव के रूप में चुना गया था। उस समय उन्होंने कहा था कि चीन के बिना विश्व का विकास नहीं हो सकता और दुनिया को भी चीन की ज़रूरत है। 

उन्होंने कहा था कि 40 साल के अथक परिश्रम और सुधारों के बाद हम दो चमत्कार कर सके हैं, तीव्र आर्थिक विकास और दीर्घकालिक सामाजिक स्थिरता।  अभी हाल में ही शी जिनपिंग चीन की सेना को मज़बूत बनाने की भी बात कह चुके हैं। 

वे मार्च सन 2013 में चीन के राष्ट्रपति के पद पर आसीन हुए थे।  उसके बाद से अबतक वे इसी पद पर बने हुए हैं।  चीन के नेता माओत्से तुंग के बाद अब शी जिनपिंग इस देश के सबसे प्रभावशाली नेता बन चुके हैं। 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें