अमरीका में उठी बूढे नेताओं के मेंटल टेस्ट की मांग
निक्की हेले का कहना है कि अमरीका में 75 वर्ष से ऊपर के नेताओं के मेंटल टेस्ट को अनिवार्य किया जाना चाहिए।
अमरीका में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी निक्की हेली ने कहा है कि देश में नेता चाहे कोई भी हो, यदि उसकी आयु 75 वर्षों से अधिक है तो फिर उसके लिए मेंटल टेस्ट को अनिवार्य किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि देश की कमान उन लोगों के हाथों में होनी चाहिए जो शारीरिक और मानसिक दोनो दृष्टि से सक्षम हों। निक्की का कहना था कि इसमें कोई बुराई भी नहीं है। उनका कहना था कि यह इसलिए भी ज़रूरी हो जाता है क्योंकि अमरीका एक सुपर पावर है।
अधिक आयु के नेताओं के मानसिक परीक्षण पर आधारित अमरीका में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी की मांग का समर्थक अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प भी कर चुके हैं। इस बारे में ट्रम्प ने कहा था कि इसमें कुछ ही ग़लत नहीं है। मेंटल टेस्ट ज़रूर होना चाहिए। ट्रम्प का कहना था कि इससे अमरीका जैसा देश शर्मसार तो नहीं होगा।
दूसरी ओर निक्की हेली के इस बयान से अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी बहुत नाराज़ हैं। उन्होंने अपने एक इन्टर्व्यू में कहा है कि यह सब बकवास है। मेरे पति 80 वर्ष की आयु में अमरीका के कमांडर इन चीफ हैं। वास्तविकता यह है कि रिपब्लिकन पार्टी, अमरीकी मीडिया और इस देश के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प इस देश के वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन की मेंटल फिटनेस पर कई बार सवाल खड़े कर चुके हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए