दुनिया के 50 देश में जेनेटिकली मोडिफ़ाइड फ़ूड के ख़िलाफ़ प्रदर्शन
-
21 मई को फ़्रांस के तुलूज़ शहर में अमरीका की बहुराष्ट्रीय बायोटेक्नॉलोजी कंपनी मोनसैन्टो के ख़िलाफ़ प्रदर्शन में शामिल लोग
दुनिया के 50 देश में लाखों की संख्या में लोगों ने सड़कों पर आकर बायो टेक्नॉलोजी के क्षेत्र की बहुराष्ट्रीय अमरीकी कंपनी मोनसैन्टो के जेनेटिकली इंजीनियर्ड बीज के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि इस कंपनी के मोडिफ़ाइड बीज और कीड़े मकोड़ों को मारने वाला रसायन स्वास्थय के लिए बहुत ख़तरनाक है।
शनिवार को 50 देशों के सैकड़ों शहरों में लोग सड़कों पर आए और इस बहुराष्ट्रीय अमरीकी कंपनी के उत्पाद पर तुरंत पाबंदी लगाने की मांग की। उनका कहना है कि यह कंपनी जेनेटिकली मोडिफ़ाइड बीज और कीटनाशक रसायन तय्यार करने में नैतिक मूल्यों को नज़रअंदाज़ कर रही है।
दुनिया में हुए इस प्रदर्शन के समन्वयकर्ता के अनुसार, दुनिया के 500 शहर में मोनसैन्टो कंपनी की नतियों के ख़िलाफ़ और स्वास्थय के लिए लाभदायक खाद्य पदार्थ को बढ़ावा देने के लिए, प्रदर्शन हुए।
जिन देशों में यह प्रदर्शन हुए उनमें ख़ुद अमरीका, जापान, फ़्रांस, मैक्सिको, कनाडा, चीन और कोस्टा रिका शामिल हैं।
हालिया वर्षों में इस तथ्य से पर्दा उठा है कि मोनसैन्टो के उत्पाद कैंसर जैसे ख़तरनाक रोक का कारण बन सकते हैं।
इस कंपनी ने अपने उत्पाद में इस तरह की ख़राबी का इंकार किया है।
(MAQ/N)