अगले कुछ महीने यूक्रेन युद्ध के लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगेःसीआईए
https://parstoday.ir/hi/news/world-i122352-अगले_कुछ_महीने_यूक्रेन_युद्ध_के_लिए_बहुत_महत्वपूर्ण_होंगेःसीआईए
अमरीकी गुप्तचर सेवा सीआईए का मानना है कि अगले 4 से 6 महीने, यूक्रेन युद्ध के लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगे।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar १०, २०२३ १३:३२ Asia/Kolkata
  • अगले कुछ महीने यूक्रेन युद्ध के लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगेःसीआईए

अमरीकी गुप्तचर सेवा सीआईए का मानना है कि अगले 4 से 6 महीने, यूक्रेन युद्ध के लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगे।

विलयम बर्नज़ ने कहा है कि हमारी जानकारी के हिसाब से यूक्रेन युद्ध के लिए अगले 4 से 6 महीने बहुत ही विशेष महत्व के स्वामी होंगे।

सीआईए के प्रमुख ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति विलादिमीर पुतीन, वार्ता के लिए तैयार नहीं हैं।  उन्होंने कहा कि एसी स्थति में वार्ता केवल युद्ध के मैदान की प्रगति पर ही निर्भर हो सकती है।  उनका कहना था कि आगे का फैसला अब यह युद्ध ही करेगा। 

इसी बीच सीआईए के डायरेक्टर विलयम बर्नज़ ने यूक्रेन युद्ध के संदर्भ में चीन के बारे में कहा कि शी जीपिंग ने रूस के लिए हथियार भेजने के बारे में अभी कोई फैसला नहीं किया है।  हालांकि उन्होंने यह दावा किया कि हमारे पास एसे प्रमाण मौजूद हैं जो यह बताते हैं कि चीन के नेताओं के दृष्टिगत यह विषय पाया जाता है किंतु उसके बारे में उन्होंने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है।

अमरीकी गुप्तचर सेवा सीआईए के प्रमुख के कथनानुसार वर्तमान समय में चीन के अधिकार इस बात की समीक्षा कर रहे हैं कि रूस के लिए सैन्य उपकरण भेजने पर पश्चिम की जवाबी कार्यवाही क्या होगी और उससे कैसे निबटा जाएगा।  उल्लेखनीय है कि 24 फरवरी सन 2022 से यूक्रेन युद्ध आरंभ हुआ था।  इस युद्ध को शुरू हुए एक साल से अधिक का समय हो चुका है किंतु इसके समाप्त होने की कोई संभावना दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रही है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें