तालेबान को डिप्लोमैसी सिखाएगा भारत
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में भारतीय दूतावास में तालेबान को डिप्लोमेसी सिखाने के लिए एक कार्यशाला लगा रहा है।
ततसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार तालेबान के विदेश मंत्रालय के हवाले से समाचारिक सूत्रों ने बताया है कि तै यह पाया है कि भारत की ओर से काबुल में अफ़ग़ानियों को डिप्लोमैसी सिखाने के लिए एक वर्कशाप स्थापित की जा रही है।
तालेबान के अस्थाई विदेश मंत्रालय के पत्र के आधार पर अफ़ग़ानी कूटनयिकों के लिए काबुल में यह वर्कशाप, तीन दिनों के लिए लगाई जाएगी। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए तालेबान ने अंग्रेज़ी पर दक्षता की शर्त लगाई है।
याद रहे कि अफ़ग़ानिस्तान में जब तालेबान ने दूसरी बार सत्ता हथियाई थी तो उस समय टीकाकार इसको पाकिस्तान की विजय और भारत की पराजय के रूप में देख रहे थे। हालांकि बाद के परिवर्तनों और इस्लामाबाद की ओर से काबुल के विरुद्ध लगाए जाने वाले आरोपों से यह सिद्ध होने लगा कि तालेबान अब पाकिस्तान से दूर होते जा रहे हैं।
अब भारत की ओर से तालेबान को कूटनीति सिखाने के लिए वर्कशाप का आयोजन बताता है कि दोनो पक्षों के बीच संभवतः नज़दीकियां बढ़ रही हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए