फ्रेडी ने मचाया आतंक, 400 से अधिक की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i122586-फ्रेडी_ने_मचाया_आतंक_400_से_अधिक_की_मौत
पूर्वी अफ्रीका में आने वाले फ्रेडी तूफान ने कई देशों में तबाही मचा दी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १७, २०२३ १४:४१ Asia/Kolkata
  • फ्रेडी ने मचाया आतंक, 400 से अधिक की मौत

पूर्वी अफ्रीका में आने वाले फ्रेडी तूफान ने कई देशों में तबाही मचा दी।

अफ्रीकी देशों मलावी, मौज़ाम्बीक और मेडागास्कर में फ्रेडी तूफान के कारण अब तक कम से कम 400 लोगों की मौत हो चुकी है।  इस तूफ़ान के कारण 88000 से अधिक लोग बेघर हो चुके हैं।  इस तूफान से सबसे अधिक नुक़सान मलावी को हुआ है। 

मलावी के राष्ट्रपति Lazarus Chakwera लाज़रस चकवेरा ने बाढ तूफान पीड़ितों से भेंट में कहा कि इसके कारण लगभग दो लाख लोग बेघर हुए हैं।  मौसम विभाग के अनुसार अधिकतर नुक़सान बाढ, बारशि और भूस्खलन के कारण हुआ है।  तूफान प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने में दुशवारियां आ रही हैं।  मोज़ाम्बीक में भूस्खलन के कारण कई गांव पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। 

फ्रेडी तूफान एक महीन में दूसरी बार फिर आया है।  यह मलावी में पहले फरवरी में आया था लेकिन बाद में शांत हो गया था।  हालांकि दूसरी बार भी अब यह शांत हो चुका है किंतु अभी ही भारी बारिश और भूस्ख्लन की संभावना पाई जाती है।  मलावी के राष्ट्रपति ने इस देश में राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें