प्रिंस चार्ल्स की फ्रांस यात्रा हुई स्थगित
https://parstoday.ir/hi/news/world-i122912-प्रिंस_चार्ल्स_की_फ्रांस_यात्रा_हुई_स्थगित
फ़्रांस में होने वाले सरकार विरोधी प्रदर्शनों के कारण ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्य की यात्रा स्थगित कर दी गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २८, २०२३ १०:५९ Asia/Kolkata
  • प्रिंस चार्ल्स की फ्रांस यात्रा हुई स्थगित

फ़्रांस में होने वाले सरकार विरोधी प्रदर्शनों के कारण ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्य की यात्रा स्थगित कर दी गई है।

फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से घोषणा की गई है कि ब्रिटेन के राजा प्रिंस चार्ल्स की आधिकारिक पेरिस यात्रा को स्थगित किया जाता है। 

हालांकि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रां ने ही ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स को पैरिस आने का निमंत्रण दिया था।  अब उनकी यात्रा के स्थगन को ब्रिटेन के मीडिया में बहुत कवरेज दिया जा रहा है।  कुछ समाचारपत्रों ने इसको ब्रिटेन के अपमान के रूप में पेश किया है। 

ब्रिटेन के संचार माध्यमों के अनुसार फ्रांस के राष्ट्रपति ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह कोई बुद्धिमानी की बात नहीं है कि देश में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच हम ब्रिटेन के प्रिंस से कहें कि वे फ्रांस पधारें।  मैक्रां ने कहा कि मैंने टेलिफोन पर उनसे बात की और उनको फ्रांस की वर्तमान स्थति से अवगत करवाया।

प्रिंस चार्ल्स ब्रिटेन के राजा के रूप में पहली बार फ्रांस की यात्रा पर जाने वाले थे।महारानी एलिज़बेत की मृत्यु के बाद प्रिंस चार्ल्स को ब्रिटेन के राजा के रूप में पेश किया गया है।

याद रहे कि हालिया कुछ महीनों के दौरान फ़्रांस में इस देश के राष्ट्रपति मैक्रां की नीतियों को लेकर व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किये जा रहे हैं।  फिलहाल वहां के लोग मैक्रां सरकार के उस फैसले का विरोध कर हे जिसके अन्तर्गत सेवानिवृत्ति की आयु को 62 वर्षों से बढाकर 64 वर्ष कर दिया गया है।  फ्रांसीसी जनता इसका कड़ा विरोध कर रही है जबकि सरकार का कहना है कि सिस्टम को बचाने के लिए यह बहुत ज़रूरी है। 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें