1800 से अधिक बंदी रिहा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i122970-1800_से_अधिक_बंदी_रिहा
पाकिस्तान की जेलों से एक हज़ार 800 से अधिक बंदियों को आज़ाद कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ३०, २०२३ ०७:४६ Asia/Kolkata
  • 1800 से अधिक बंदी रिहा

पाकिस्तान की जेलों से एक हज़ार 800 से अधिक बंदियों को आज़ाद कर दिया है।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार तालेबान के विदेशमंत्रालय ने एलान किया है कि पाकिस्तान की जेलों में बंद अब तक 1800 से अधिक अफगान बंदियों को रिहा कर दिया गया है।

समाचार एजेन्सी इर्ना ने आवा न्यूज़ एजेन्सी के हवाले से बताया है कि तालेबान के विदेशमंत्रालय ने एलान किया है कि पाकिस्तान की विभिन्न जेलों से अब तक 1893 अफगान बंदियों को रिहा कर दिया गया है और सरकारी खर्चे पर उन्हें स्वदेश पहुंचा दिया गया है।

इस रिपोर्ट के आधार पर इस्लामाबाद में अफगान दूतावास और कराची में अफगान काउंसलेट की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के सिंध प्रांत की जेलों से 190 अफगान बंदियों को आज़ाद कर दिया गया और आज़ादी के बाद उन्हें स्वदेश पहुंचा दिया गया है।

पिछले महीनों में पाकिस्तान में ग़ैर कानूनी रूप से अफगान शरणार्थियों की धर- पकड़ में वृद्धि हो गयी है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें