परमाणु युद्ध में कोई विजेता नहीं होगा” रूस
संयुक्त राष्ट्रसंघ में रूसी राजदूत ने बल देकर कहा है कि परमाणु युद्ध में कोई विजेता नहीं होगा।
समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रसंघ में रूसी राजदूत वासिली नेबेन्ज़िया ने कहा कि परमाणु युद्ध में कोई विजेता नहीं होगा। राष्ट्रसंघ में एक बैठक बेलारूस में रूस की ओर से परमाणु हथियारों को तैनात करने के बारे में हुई और उस बैठक में रूसी राजदूत ने कहा कि जी हां हम बल देकर कहते हैं कि परमाणु युद्ध का कोई विजेता नहीं होगा।
नेबेन्ज़िया ने बल देकर कहा कि रूस ने वर्ष 1990 में अपना पूरा प्रयास किया ताकि रूस के समस्त गणराज्यों से परमाणु हथियारों को रूस स्थानांतरित करे और हमने अमेरिका का बारमबार आह्वान किया कि वह भी ऐसा करे और शीतयुद्ध काल की मानसिकता छोड़ दे और समस्त परमाणु हथियारों को अमेरिका वापस ले जाये।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन ने अभी पिछले महीने 25 मार्च को एलान किया था कि बेलारूस के राष्ट्रपति इलेक्ज़न्डर लोकाशिंको के साथ उनके देश में परमाणु हथियारों को तैनात करने पर सहमति बन गयी है। इसी प्रकार पुतीन ने कहा कि इस प्रकार का कदम परमाणु हथियार अप्रसार संधि का उल्लंघन नहीं है क्योंकि अमेरिका ने भी यूरोपीय देशों में अपने परमाणु हथियारों को तैनात कर रखा है।
उन्होंने आगे कहा कि बेलारूस में परमाणु हथियारों को रखने के लिए होने वाले निर्माण केन्द्रों का काम पहली जुलाई तक पूरा हो जायेगा। इसी प्रकार उन्होंने कहा कि रूस ने इस समय परमाणु हथियारों को ले जाने वाले 10 विमानों को बेलारूस में तैनात कर दिया है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे