दिवालिया हो सकता है ब्रिटेन का डाक विभाग
1516 में बनने वाला ब्रिटेन का डाक विभाग अब दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गया है।
कम वेतन और काम करने की स्थति अनुकूल न होने के कारण ब्रिटेन के डाक विभाग को कर्मचारियों की लंबी हड़तालों का सामना करना पड़ रहा है।
पिछले साल ही ब्रिटेन के डाक विभाग के कर्मचारी आर्थिक समस्याओं के कारण हड़ताल पर चले गए थे। अब ब्रिटेन के डाक विभाग अर्थात राएल मेल के निदेशक मंडल ने सोमवार को इस बात संभावना व्यक्त की है कि इस विभाग के कर्मचारी संघ सीडबल्यूयू और यहां के निदेशक मंण्डल की वार्ता किसी नतीजे तक नहीं पहुंचती है तो फिर डाक विभाग को बंद भी किया जा सकता है। ब्रिटेन के डाक विभाग को सन 2022 में लगभग 400 मिलयन पाउंड का नुक़सान हो चुका है।
यह कहा जा रहा है कि कर्मचारियों और निदेशक मण्डल के बीच वार्ता से किसी सहमति की संभावना बहुत कम हो चुकी है। ब्रिटेन के डाक विभाग के हड़ताली कर्मचारी, अपने वेतन में वृद्धि के साथ ही वे काम करने की स्थति में भी सुधार चाहते हैं जबकि विभाग का कहना है कि यह दो अलग बाते हैं जिनका एक-दूसरे से कोई संबन्ध नहीं है।
सी डब्लयू यू ने पहले ही एलान कर रखा है कि अगर नियोक्ताओं के साथ वार्ता किसी परिणाम तक नहीं पहुंचती है तो वे अधिक हड़तालें करेंगे। ज्ञात रहे कि ब्रिटेन में सन 1516 में डाक विभाग बनाया गया था जिसका मुख्य उद्देश्य, डाक सेवा उपलब्ध कराना और डाक टिकटों को छापना था।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए