अमरीका और फ्रांस ने चीन को दिया ग्रीन सिग्नेल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i123180-अमरीका_और_फ्रांस_ने_चीन_को_दिया_ग्रीन_सिग्नेल
यूक्रेन युद्ध में मध्यस्थता को लेकर फ्रांस और अमरीका ने चीन को हरी झंडी दिखा दी है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Apr ०५, २०२३ १७:३७ Asia/Kolkata
  • अमरीका और फ्रांस ने चीन को दिया ग्रीन सिग्नेल

यूक्रेन युद्ध में मध्यस्थता को लेकर फ्रांस और अमरीका ने चीन को हरी झंडी दिखा दी है।

अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडने और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रां के बीच हुई टेलिफोनी वार्ता में इस बात पर सहमति बनी है कि यूक्रेन युद्ध में मध्यस्थता के चीन के प्रयासों को बढ़ने दिया जाए। हालांकि अमरीका के साथ यूरोपीय देश ही यूक्रेन के लिए हथियार भेजकर यूक्रेन युद्ध को बढ़ाने में उल्लेखनीय भूमिका भी निभा रहे हैं। 

इसी बीच फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रां तीन दिवसीय यात्रा पर चीन पहुंचे हैं।  चीन के विदेश मंत्रालय के अनुसार इस देश के राष्ट्रपति शीजी पिंग फ्रांस के अपने समकक्ष से द्विपक्षीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करना चाहते हैं।

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रां की चीन यात्रा में उनके साथ यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष भी हैं।  फ्रांस की यात्रा पर जाने से पहले यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष ओरसलान फोनदरलाएन ने फाइनेंशियल टाइम्स को दिये अपने साक्षात्कार में कहा था कि यूरोपीय संघ, चीन और रूस की दोस्ती से बहुत चिंतित है। 

इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा था कि एक वर्ष से अधिक समय से जारी यूक्रेन युद्ध को रुकवाने के लिए चीन को रुस के साथ अपने प्रभाव को प्रयोग करना चाहिए।  उनका कहना था कि चीन सार्थक ढंग से रूस पर अपना प्रभाव डाल सकता है और दोनों की इस बारे में कुछ ज़िम्मेदारियां भी हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे