बंदूकधारियों ने 50 लोगों को मौत के घाट उतारा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i123258-बंदूकधारियों_ने_50_लोगों_को_मौत_के_घाट_उतारा
नाइजीरिया के एक गांव में बंदूकधारियों ने दो हमलों में कम से कम 50 लोगों की हत्या कर दी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०८, २०२३ ०६:०१ Asia/Kolkata
  • बंदूकधारियों ने 50 लोगों को मौत के घाट उतारा

नाइजीरिया के एक गांव में बंदूकधारियों ने दो हमलों में कम से कम 50 लोगों की हत्या कर दी।

प्राप्त समाचारों के अनुसार बेन्यू राज्य के उमोगिदी गांव में बंदूकधारियों ने 47 लोगों की हत्या कर दी। इससे पहले इसी जगह पर तीन अन्य लोगों की हत्या कर दी गई थी। नाइजीरिया की पुलिस ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि हमलावरों ने एक बाजार में आग लगा दी थी।

पुलिस के अनुसार इस हमले में एक पुलिस अधिकारी सहित आठ लोग मारे गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार हमले का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि दोनों हमलों के एक-दूसरे से जुड़े होने की आशंका है।

किसी संगठन ने भी अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि उन्हें संदेह है कि स्थानीय चरवाहों ने हमले किए, क्योंकि पहले भी उत्तरी-मध्य नाइजीरिया में भूमि विवाद को लेकर किसानों के साथ उनके कई झगड़े हो चुके हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे