पाकिस्तान की तालेबान को चेतावनी, धैर्य की भी सीमा होती है
https://parstoday.ir/hi/news/world-i123468-पाकिस्तान_की_तालेबान_को_चेतावनी_धैर्य_की_भी_सीमा_होती_है
अफ़ग़ानिस्तान की भूमि के पाकिस्तान के विरुद्ध प्रयोग होने पर इस देश के रक्षामंत्री तालेबान को कड़ी चेतावनी दी है।
(last modified 2023-04-14T15:16:26+00:00 )
Apr १४, २०२३ २०:४६ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान की तालेबान को चेतावनी, धैर्य की भी सीमा होती है

अफ़ग़ानिस्तान की भूमि के पाकिस्तान के विरुद्ध प्रयोग होने पर इस देश के रक्षामंत्री तालेबान को कड़ी चेतावनी दी है।

ख़ाजा मुहम्मद आसिफ़ ने अपने एक साक्षात्कार में इस बात पर चिंता जताई है कि अफ़ग़ानिस्तान की भूमि का प्रयोग पाकिस्तान के विरुद्ध आतंकी कार्यवाहियों के लिए किया जा रहा है। 

पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने कहा कि फ़रवरी में अफ़ग़ानिस्तान जाने वाले पाकिस्तान के शिष्टमण्डल ने अपनी चिंताओं से तालेबान के अधिकारियों को अवगत करवा दिया था।  उनका कहना था कि खेद की बात है कि हम अब भी टीटीपी की ओर से पाकिस्तान विरोधी आतंकी कार्यवाहियों के साक्षी है।

खाजा आसिफ के अनुसार इस स्थति के जारी रहने की सूरत में पाकिस्तान व्यवहारिक रूप में मैदान में उतरकर अफ़ग़ानिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों के विरुद्ध कार्यवाही करेगा। 

याद रहे कि पिछले एक वर्ष के पाकिस्तान की ओर से तालेबान से यह मांग की जा रही है कि अफ़ग़ानिस्तान की ओर से इस देश के विरुद्ध होने वाली हिंसक एवं आतंकी कार्यवाहियों को रोका जाए।  इस्लामाबाद का कहना है कि इस संबन्ध में अफ़ग़ानिस्तान के विफल होने की स्थति में फिर पाकिस्तान स्वयं मैदान में आएगा। 

इसी बीच तालेबान ने पाकिस्तान की सरकार ओर टीटीपी संगठन के बीच शांति स्थापित कराने के लिए कई पर प्रयास किये किंतु उनका कोई परिणाम नहीं निकला।  इस प्रकार से टीटीपी को लेकर पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के तालेबान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए