अमरीका में फिर गन कल्चर की भेंट चढ़े कई नाबालिग़
https://parstoday.ir/hi/news/world-i123568-अमरीका_में_फिर_गन_कल्चर_की_भेंट_चढ़े_कई_नाबालिग़
अमरीका के अल्बामा राज्य में फाएरिंग के दौरान कम से कम 4 किशोरों की मौत हो गई। इसी बीच बाइडने के गोलीबारी की घटनाओं को रोकने के लिए कठोर क़ानून बनाए जाने की मांग की है।
(last modified 2023-04-17T10:58:15+00:00 )
Apr १७, २०२३ १६:२८ Asia/Kolkata
  • अमरीका में फिर गन कल्चर की भेंट चढ़े कई नाबालिग़

अमरीका के अल्बामा राज्य में फाएरिंग के दौरान कम से कम 4 किशोरों की मौत हो गई। इसी बीच बाइडने के गोलीबारी की घटनाओं को रोकने के लिए कठोर क़ानून बनाए जाने की मांग की है।

रविवार को अल्बामा राज्य में हुई गोलीबारी की घटना में जहां 4 किशोरों की मौत हुई वहीं पर 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं।  घायलों में अधिकांश किशोर हैं।  गोलीबारी की इस घटना को एक किशोर ने ही अंजाम दिया है। 

बताया गया है कि अमरीका के अल्बामा राज्य के डेडिविले नगर में बर्थडे पार्टी में हुई गोलीबार में यह लोग मारे गए।  अल्बामा के गवर्नर ने इसको बहुत दुखद घटना बताया है।  अमरीका में जनवरी 2023 से अब तक गोलीबारी की कम से कम 139 घटनाएं घटी हैं जिनमें बड़ी संख्या में लोग हताहत और घायल हुए हैं। 

हालांकि अमरीका में गल कल्चर का विरोध तो होता है किंतु इसके बावजूद वहां पर आए दिन गोलीबारी की घटनाएं होती रहती हैं।  पिछले वर्ष अमरीका में गल कल्चर के विरोध में राजधानी वाशिग्टन सहित लगभग 450 नगरों में प्रदर्शन किये गए थे। 

अल्बामा में घटने वाली गोलीबारी की घटना के बाद अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कांग्रेस से मांग की है कि इस बारे में कठोर क़ानून बनाए जाएं।  उन्होंने गोलीबारी की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह अत्याचारपूर्ण है जो स्वीकार्य नहीं है। बाइडन का कहना था कि अमरीकी इस बारे में कठोर क़ानून बनाए जाने के पक्ष में हैं।  उन्होंने कहा कि हम इस बारे में क़ानून बनाने वालों से मांग करते हैं कि वे कोई उचित क़दम उठाएं। 

कुछ जानकारों का कहना है कि अमरीका में गन बनाने वाली कंपनियां अर्थात गन लाॅबी इतनी मज़बूत है कि उसके होते हुए इस देश में गन कल्चर के विरुद्ध कठोन क़ानून का बनाया जाना लगभग असंभव है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए