320 सैनिक देश छोड़कर भाग गये
(last modified Thu, 20 Apr 2023 12:21:45 GMT )
Apr २०, २०२३ १७:५१ Asia/Kolkata
  • 320 सैनिक देश छोड़कर भाग गये

सूडान के 320 सैनिकों ने चाड में शरण ले ली है।

समाचार एजेन्सी इर्ना ने रिपोर्ट दी है कि बुधवार की रात को सूडान में होने वाली लड़ाई के दौरान इस देश के 320 सैनिकों ने चाड की शरण ले ली। समाचार एजेन्सी इर्ना ने न्यूज़ रोयटर्ज़ के हवाले से बताया है कि चाड के रक्षामंत्री दाऊद याया इब्राहीम ने एक प्रेस कांफ्रेन्स में कहा कि सूडान के 320 सैनिक हमारे देश में आये हैं और हमने उनका निरस्त्रीकरण कर दिया है।

उन्होंने कहा कि जिन्होंने हमारे सैनिकों के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है वे सूडान के सुरक्षा बल और पुलिस के जवान हैं और वे सूडान के अर्धसैनिकों के हाथों मारे जाने के भय से हमारे यहां भाग कर आये हैं। सूडान के सुरक्षा बल व सैनिक कौन सी सीमा पारके चाड पहुंचे इस देश के रक्षामंत्री ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी।

ज्ञात रहे कि शनिवार की सुबह से सूडानी सैनिकों व अर्ध सैनिकों के मध्य जो लड़ाई आरंभ हुई थी उसमें अब तक मरने वालों की संख्या 330 जबकि घायलों की संख्या 3200 हो गयी है।

सूडान में सत्ता को लेकर दोनों पक्षों के मध्य होने वाली लड़ाई में जन -सम्मत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है जबकि खारतूम के कुछ क्षेत्रों का पानी और बिजली कट गयी है जिससे लोगों को कठिनाइयों का सामना है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए