ओबामा द्वारा थोपे गए थे अशरफ़ ग़नी अफ़ग़ानिस्तान पर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i123678-ओबामा_द्वारा_थोपे_गए_थे_अशरफ़_ग़नी_अफ़ग़ानिस्तान_पर
अफ़ग़ानिस्तान के एक पूर्व जनरल का कहना है कि देश के पूर्व राष्ट्रपति ग़नी को अमरीका द्वारा देश पर थोपा गया था।
(last modified 2023-04-21T08:59:55+00:00 )
Apr २१, २०२३ १४:२९ Asia/Kolkata
  • ओबामा द्वारा थोपे गए थे अशरफ़ ग़नी अफ़ग़ानिस्तान पर

अफ़ग़ानिस्तान के एक पूर्व जनरल का कहना है कि देश के पूर्व राष्ट्रपति ग़नी को अमरीका द्वारा देश पर थोपा गया था।

तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार जनरल समी सादात ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी एक अयोग्य व्यक्ति थे जिनकों अमरीका ने अफ़ग़ानिस्तान पर थोपा था। 

उन्होंने कहा कि अशरफ़ ग़नी के इर्दगिर्द भ्रष्ट लोग रहते थे जो उनको अनुचित परामर्श दिया करते थे।  अफ़ग़ानिस्तान के इस पूर्व जनरल ने कहा कि देश के राष्ट्रपति पद के चुनाव में अब्दुल्ला-अब्दुल्ला की ही विजय हुई थी किंतु अमरीकी समर्थन के कारण अशरफ़ ग़नी को अफ़ग़ानिस्तान का राष्ट्रपति बनाया गया। 

उनका यह भी कहना था कि अशरफ़ ग़नी, अमरीका में ही पले-बढ़े और वहीं पर उन्होंने पढ़ाई की थी।  अशरफ़ ग़नी को अमरीका के भूतपूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा अफ़ग़ानिस्तान पर थोप दिया गया था।

समी सादात के अनुसार यह बात सही है कि अशरफ़ ग़नी के इर्दगिर्द भ्रष्ट लोग रहा करते थे जो उनको सही परामर्श नहीं देते थे किंतु उचित प्रबंधन से इस मामले को सही किया जा सकता था।  अफ़ग़ानिस्तान के एक पूर्व जनरल ने यह भी बताया कि दोहा वार्ता ही अफ़ग़ानिस्तान की सरकार के गिरने का कारण बनी।

उन्होंने कहा कि सेना को दी जाने वाली सहायता को बिना किसी पूर्व सूचना के एकदम से रोक लिया गया। समी सादान के कहा कि जैसे ही तालेबान ने अफ़ग़ानिस्तान की सत्ता संभाली, आतंकी गुटों के 16000 से अधिक आतंकी तत्व अफ़ग़ानिस्तान पहुंच गए।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए