बाइडेन के कारण अमरीका का सम्मान भी जाता रहाः ट्रम्प
https://parstoday.ir/hi/news/world-i123758-बाइडेन_के_कारण_अमरीका_का_सम्मान_भी_जाता_रहाः_ट्रम्प
ट्रम्प का कहना है कि बाइडेन की नीतियों ने विश्व को ख़तरनाक परिस्थितियों में पहुंचा दिया है।
(last modified 2023-04-23T11:02:14+00:00 )
Apr २३, २०२३ १६:३२ Asia/Kolkata
  • बाइडेन के कारण अमरीका का सम्मान भी जाता रहाः ट्रम्प

ट्रम्प का कहना है कि बाइडेन की नीतियों ने विश्व को ख़तरनाक परिस्थितियों में पहुंचा दिया है।

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा है कि देश के वर्तमान राष्ट्रपति की विदेश नीति के कारण आज बहुत से देशों के राष्ट्राध्यक्ष, अमरीका का सम्मान नहीं करते हैं।

उन्होंने कहा कि 2024 के राष्ट्रपति चुनावों में विजयी होने की सूरत में मैं ही यूक्रेन युद्ध को समाप्त करा सकता हूं।  ट्रम्प के दावे के अनुसार केवल मैं ही एकमात्र प्रत्याशी हूं जो अमरीका को तीसरे महायुद्ध से बचा सकता हूं।   ट्रम्प का कहना है कि जो बाइडेन की नीतियां, पूरे विश्व को ख़तराक हालत में पहुंचाने का कारण बनी हैं। 

अपनी तारीफ़े करते हुए ट्रम्प का यह दावा एसी स्थति में सामने आया है कि जब ताज़ा सर्वेक्षण बताते हैं कि लगभग 70 प्रतिशत अमरीकी यह नहीं चाहते हैं कि डोनाल्ड ट्रम्प फिर से अमरीका के राष्ट्रपति का पदभार संभालें।  इस ताज़ा सर्वेक्षण के अनुसार 44 प्रतिशत रिपबल्किन्स किसी भी सूरत में ट्रम्प को अब अमरीका के राष्ट्रपति के रूप में नहीं देखना चाहते हैं। 

हालांकि ताज़ा सर्वेक्षण में भाग लेने वाले 34 प्रतिशत अमरीकी अब भी ट्रम्प को इस देश के राष्ट्रपति के रूप में देखना चाहते हैं।  याद रहे कि डोनाल्ट ट्रम्प ने 2024 के आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी चुनावी कंपेन शुरू कर दी है।  अमरीका में 5 नवंबर 2024 को राष्ट्रपति पद का चुनाव होगा।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए