महाशक्तियों के बीच टकराव से गुटेरस चिंतित
दुनिया में बड़ी ताक़तों के बीच बढ़ते तनाव पर राष्ट्र संघ ने चिंता जताई है।
संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरस इस बात को लेकर बहुत चिंतित हैं कि महाशक्तियों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि यह बढ़ता टकराव पूरे विश्व के लिए हानिकारक होगा।
राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद की बैठक में बोलते हुए गुटेरस ने सोमवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्रसंघ की स्थापना के समय से लेकर अबतक बहु पक्षवाद बहुत दबाव में है। वर्तमान समय में महाशक्तियों के बीच टकराव अपने चरम पर पहुंच चुका है। एसे में युद्ध भड़कने की संभावना अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि एसे में कोई भी घटना घट सकती है।
राष्ट्रसंघ के महासचिव के अनुसार निशस्त्रीकरण और हथियारों के अप्रसार में राष्ट्रसंघ की संस्थाओं ने उल्लेखनीय भूमिकाएं निभाई हैं। उनका यह भी कहना था कि वर्तमान समय में विश्व के सामने जो समस्याएं मौजूद हैं उनके समाधान के कुछ रास्ते दिखाई दिये हैं। एंटोनियो गुटेरस कहते हैं कि जलवायु परिवर्तन से लेकर पोलियो जैसी बीमारी के समाधान के प्रति कुछ आशाएं जगी हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए