अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान का एक और सरग़ना ढेर
अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान का एक और सरग़ना मारा गया।
ख़ामा प्रेस के अनुसार, अफ़ग़ान सुरक्षा अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि हेलमंद प्रांत में तालेबान का सरग़ना मुल्ला मन्नान मारा गया। मुल्ला मन्नान हेलमंद प्रांत के मारजा इलाक़े में अफ़ग़ान युद्धक विमान की कार्यवाही में मारा गया।
अफ़ग़ान सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि मुल्ला मन्नान, मारजा में तालेबान के एक ठिकाने पर हवाई कार्यवाही में घायल हुआ था। घाव बर्दाश्त न कर पाने के कारण उसकी मौत हो गयी।
इस बीच तालेबान की ओर से मुल्ला मन्नान के मारे जाने पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है।
इससे पहले सोमवार को अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने तालेबान के एक और सरग़ना मुल्ला अख़्तर मंसूर की अमरीकी ड्रोन हमले में मौत की पुष्टि की थी।
मुल्ला अख़्तर मंसूर, तालेबान के पूर्व सरग़ना मुल्ला उमर के मारे जाने के बाद जुलाई 2015 से इस आतंकवादी गुट का सरग़ना था। (MAQ/N)