बखमूत नगर पर रूस का नियंत्रण
रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को पुष्टि की है कि बखमूत नगर अब रूसी सेना के नियंत्रण में है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार रूस के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी करके बताया है कि वैगनर की इकाइयों के हमलों और यूक गुट के हवाई समर्थन से बखमूत नगर पर पूरी तरह से नियंत्रण बना लिया गया है।
इसी बीच रूस के राष्ट्रपति विलादिमीर पुतीन ने रविवार की सुबह बखमूत नगर पर पूर्ण नियंत्रण के लिए रूस की सशस्त्र सेना को बधाई दी है। बाखमूत नगर दोनेत्स्क के उत्तर में स्थित है। पिछले कुछ महीनों से यह नगर रूस और यूक्रेन की सेना के बीच गंभीर झड़पों का साक्षी रहा है।
याद रहे कि सैनिक, आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक यहां तक कि अपने व्यापक सांस्कृतिक दुष्प्रभावों के साथ यूक्रेन युद्ध को 15 महीने से अधिक का समय गुज़र रहा है। पश्चिम की ओर से यूक्रेन के लिए लगातार हथियारों की सप्लाई के कारण निकट भविष्य में इस युद्ध के रुकने की संभावना दिखाई नहीं दे रही है।
रूस पहले की कह चुका है कि यूक्रेन के लिए हथियारों की सप्लाई से इस युद्ध को रोकने में कोई सहायता नहीं मिलेगी। रूस का यह भी कहना है कि इस काम के बहुत ही बुरे दुष्परिणाम सामने आएंगे।
याद रहे कि बहुत से रूसी अधिकारियों और पश्चिमी मीडिया के कई विशेषज्ञ यह मानते हैं कि यूक्रेन युद्ध वास्तव में पश्चिम की ओर से रूस के विरुद्ध लड़ा जाने वालाे पाॅक्सी युद्ध है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए