May २३, २०२३ ०७:५२ Asia/Kolkata
  • सूडान संकट का ज़िम्मेदार पश्चिम हैः रूस

रुस का कहना है कि पश्चिम, सूडान संकट का ज़िम्मेदार है। 

संयुक्त राष्ट्रसंघ में रूस के प्रतिनिधि के सलाहकार कहते हैं कि सूडान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप के ही कारण वहां पर गंभीर संकट पैदा हो गया है। 

अना ओस्तिगन्यू कहते हैं कि सूडान में इस समय जो हो रहा है वह इस देश में पश्चिमी देशों के हस्तक्षेप का परिणाम है।  संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद की बैठक में रूस के प्रतिनिधि ने कहा कि पश्चिमी देशों ने सूडान संकट के समाधान के लिए सूडान की जनता की मांगों पर आधारित राजनैतिक प्रक्रिया को बढ़ावा देने के स्थान पर इस देश के लिए थोपी गई नीति को प्राथमिकता दी है। 

उनका कहना था कि पश्चिम की थोपी जाने वाली यह नीति न तो सूडान की राजनीतिक संस्कृतिक के अनुरूप है और न ही वहां की जनता के अधिकांश लोगों को यह पसंद है।  रूसी प्रतिनिधि का कहना था कि हम यह सोचते हैं कि सूडान वासियों को अपने भविष्य के निर्धारण का पूरा अधिकार होना चाहिए।  इस मामले में उनको स्वतंत्र छोड़ देना ही उचित है। 

राष्ट्रसंघ में रूस के प्रतिनिधि के सलाहकार के इस बयान से पहले रूस के विदेश उपमंत्री मिखाइल बोग्दानेफ ने कहा था कि मास्को, सूडान संकट के शांतिपूर्ण समाधान के लिए तैयार है। 

याद रहे कि सूडान में 15 अप्रैल 2023 से इस देश की सेना और वहां की रैपिड एक्शन फोर्स के बीच गंभीर झड़पों का सिलसिला थोड़े-बहुत अंतरान के साथ जारी है।  इस घटनाक्रम में अबतक लगभग एक हज़ार लोग मारे जा चुके हैं। 

इन झड़पों के कारण सूडान के दस लाख से अधिक लोगों को अपना घरबार छोड़कर पलायन करने पर विवश होना पड़ा है।  इसी के साथ वर्तमान समय में सूडान की आधी से अधिक जनता को मानवीय सहायता की तत्काल आवश्यकता है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए   

टैग्स