उत्तरी कोरिया से बिना शर्त वार्ता के लिए तैयार हुआ जापान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i124836-उत्तरी_कोरिया_से_बिना_शर्त_वार्ता_के_लिए_तैयार_हुआ_जापान
फोमयो किशिदा, किम जुंग ऊन से मुलाक़ात करने के इच्छुक हैं।
(last modified 2023-05-28T02:15:24+00:00 )
May २८, २०२३ ०७:०४ Asia/Kolkata
  • उत्तरी कोरिया से बिना शर्त वार्ता के लिए तैयार हुआ जापान

फोमयो किशिदा, किम जुंग ऊन से मुलाक़ात करने के इच्छुक हैं।

जापान के प्रधानमंत्री ने उत्तरी कोरिया के नेता से बिना किसी शर्त के वार्ता करने की बात कही है।  फोमयो किशिदा ने रविवार को कहा है कि मैं सीधे किम जुंग ऊन से बात करना चाहता हूं। 

एक कांफ्रेंस में जापानी प्रधानमंत्री ने कहा कि वे बिना किसी पूर्व शर्त के उत्तरी कोरिया के नेता के साथ वार्ता के इच्छुक हैं।  फोमयो किशिदा के अनुसार अपने देश के कुछ नागरिकों की स्वतंत्रता को लेकर वह यह मुलाक़ात करना चाहते हैं।

जापानी प्रधानमंत्री के अनुसार सन 1960 तथा 1970 के दशकों में उनके देश के कुछ नागरिकों का अपहरण कर लिया गया था।  इसी संदर्भ में वे उत्तरी कोरिया के नेता के साथ मिलना चाहते हैं।  सन 2001 में उत्तरी कोरिया ने यह बात स्वीकार की थी कि उसने कुछ दशक पहले 13 जापानी नागरिकों को पकड़ा था जिनमें से 5 वापस जापान जा चुके हैं।  उत्तरी कोरिया के अनुसार बाक़ी जापानी नागरिक मारे गए। 

इसके बावजूद जापान के प्रधानमंत्री का मानना है कि उनके देश के 17 नागरिक पकड़े गए थे।  जो जापानी नागरिक अभी तक जापान वापस नहीं आए हैं उनके बारे में खोज-बीन चल रही है।  याद रहे कि कोरिया प्रायद्वीप के तनावपूर्ण मुद्दे में जापान, दक्षिणी कोरिया के साथ है इसलिए उत्तरी कोरिया के साथ उसके संबन्ध अच्छे नहीं बताए जाते हैं।     

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए